अग्निवीर भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, वेतन और पूरी जानकारी

अग्निवीर भर्ती 2025 ऑनलाइन आवेदन इंडियन आर्मी की ओर से अग्रिवीर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अप्रैल 2025 से शुरू कर दिए गये है, पहले इस भर्ती के अंतिम तारीख 10 अप्रैल राखी गयी थी परन्तु अब इसको बढ़ा कर 25 अप्रैल कर दिया गया है.

तारीख के बढ़ने से जो स्टूडेंट आवेदन करने में चुक गये थे उनके लिओये खुशखबरी है की अब वो इस भर्ती के आवेदन कर सकते है अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा |इसके साथ साथ जो नोटिफिकेशन जारी हुआ है उसके हिसाब से आवेदनकर्ता अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल अग्निवीर ट्रेड्समैन और सैनिक तकनीकी नर्सिंग भर्तियों पर आवेदन कर सकते है.

Indian Army Agniveer Vacancy 2025 के लिए मुख्य जानकारी

विवरणडिटेल्स
भर्ती का नामअग्निवीर भर्ती 2025
संगठनभारतीय सेना
सेवा अवधि4 वर्ष
योग्यता8वीं/10वीं/12वीं
आयु सीमा17.5 से 21 वर्ष
आवेदन शुल्क 250/- (सभी उम्मीदवारों के लिए)
वेतन₹30,000 – ₹40,000 प्रति माह
आवेदनonline
आधिकारिक वेबसाइटhttps://joinindianarmy.nic.in

अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए क्या बदलाव हुए है?

अग्निवीर भर्ती में एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है और वो है,कि इस बार ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा,इससे पहले एग्जाम के ही भाषा में किया जाता था और काफी स्टूडेंट्स को एग्जाम देने में दिक्कत होती थी और अब इस बदलाव के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा में कोई कठिनाई नही होगी. इन भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया शामिल हैं. परीक्षा जून 2025 में आयोजित की जाएगी, और रैली के लिए एडमिट कार्ड भी जून 2025 में जारी किए जाएंगे. रैली की तारीखों की सूचना बाद में दी जाएगी. कोई भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे बताए गए माध्यम से आवेदन कर सकता है. 

अग्निवीर भर्ती 2025 किस-किस पद के लिए भर्ती हो रही है?

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
  • अग्निवीर तकनीकी
  • अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)
  • जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) / अन्य रैंक

Indian Army Agniveer Recruitment 2025 के लिए योग्यता

आर्मी भर्ती 2025 के लिए योग्यता क्या है? अगर आप भी अग्निवीर भर्ती 2025 भर्ती के लिए फॉर्म भरना चाहते है तो आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करना बहुत जरूरी है और सभी पोस्ट के लिए अलग अलग योग्यता राखी गयी और वो कुछ इस प्रकार से है :-

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD): इस भर्ती के लियें आपको कम से कम 10वीं पास ह्जोना बहुत जरूरी है और उसी के साथ 10 वी में आपके 45% अंक होने चाहिए |
  • अग्निवीर टेक्निकल: इस भर्ती के आपको कम से कम 12वीं पास हों जरूरी है और उसी के साथ आपको भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान ये सब्जेक्ट आपके पास होने चाहिए |
  • अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर : इस भर्ती के लिए 12वीं पास क साथ साथ आपके 12वीं में कुल 60% अंक होने चाहिए |
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन: 8वीं या 10वीं पास होना चाहिए |

अग्निवीर भर्ती 2025 – आयु सीमा और आवेदन शुल्क

पद का नामआयु सीमाजन्म तिथि की सीमा
अग्निवीर GD, तकनीकी, सहायक, ट्रेड्समैन17.5 से 21 वर्ष01/10/2004 से 01/04/2008
सैनिक तकनीकी17.5 से 23 वर्ष01/10/2002 से 01/04/2008
सिपाही फार्मासिस्ट19 से 25 वर्ष01/10/2000 से 01/04/2006
जूनियर कमीशंड अधिकारी (धार्मिक शिक्षक)27 से 34 वर्ष01/10/1991 से 01/10/1998 (01/10/2025 तक)

अग्निवीर आवेदन शुल्क क्या है? भारतीय सेना द्वारा शुरू की गयी भर्ती अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आपकी न्यूनतम आयु 17.5 से 21 वर्ष होनी चाहिए |

अग्निवीर में हाइट कितनी होनी चाहिए?

कैटेगरी / पोस्टन्यूनतम हाइट (से.मी.)
Agniveer General Duty (GD)170 से.मी.
Agniveer Technical170 से.मी.
Agniveer Clerk/Store Keeper162 से.मी.
Tradesman (All Arms)170 से.मी.
Gorkha Candidates (Nepalese & Indian)157 से.मी.

भारतीय सेना अग्निवीर 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

अग्निवीर भर्ती 2025 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बहुत आसान है इसके लिए आप नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से फॉर्म अप्लाई कर सकते है:-

सबसे पहले आपको भारतीय सेना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा और उसके बाद अगर आप नए है तो आपको सबसे पहले वेबसाइट में लॉग इन करना होगा और अगर आप पुराने है रो आप अपने क्रेडेंशियल का यूज करके भी लॉग इन कर सकते है. उसके बाद आपसे कुछ डिटेल मांगी जाएगी उस डाटा को सही सही से भरें जैसे नाम, जन्म तिथि, शैक्षिक योग्यता और सब कुछ भरें.उसके बाद आपसे कुछ डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे और अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें. डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आपसे आवेदन शुल्क माँगा जायेगा ऑनलाइन अपना आवेदन शुल्क भरें और अंत में फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया

अगर आप भी अग्निवीर भर्ती 2025 भर्ती के लिए फॉर्म भरना चाहते है तो आपको ये तीन स्टेप्स को फॉलो करना होगा और फिर आप देश की सेवा करने के लिए रेडी होंगे :-

  1. रिटेन एग्जाम :- आपको रिटेन एग्जाम क्लार करने के लिए सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और रीजनिंग से जुड़े प्रश्न के उतर देने होंगे |
  2. फिजिकल एग्जाम :- अगर आपने रिटेन एग्जाम क्लियर का लिया तो उसके बाद आपको फिजिकल एग्जाम के लिए बुलाया जायेगा और इसमें आपको दौड़, लंबी कूद और पुशअप्स जैसे टेस्ट देने होंगे |
  3. मेडिकल टेस्ट और document verification : सभी प्रोसेस पूरा होने के बाद मेडिकल टेस्ट और document verification किया जायेगा |

अग्निवीर की सैलरी कितनी होती है?

सेवा वर्षमासिक वेतन (₹)नकद प्राप्त (₹)कोरपस फंड (₹)
पहला साल₹30,000₹21,000₹9,000
दूसरा साल ₹33,000₹23,100₹9,900
तीसरा साल ₹36,500₹25,580₹10,950
चौथा साल ₹40,000₹28,000₹12,000

Exam Pattern & Syllabus

अग्निवीर भर्ती 2025 भर्ती के लिए रिटेन एग्जाम कुछ इस प्रकार से होगा –

घटकविवरण
प्रश्नों की संख्या100 प्रश्न
कुल अंक100 अंक
समय अवधि2 घंटे
नेगेटिव मार्किंगप्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती

वहीं अग्निवीर भर्ती 2025 भर्ती के लिए Syllabus कुछ इस प्रकार से होगा-

विषयमहत्वपूर्ण टॉपिक्स
सामान्य ज्ञानकरंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान
गणितप्रतिशत, अनुपात-समानुपात, लाभ-हानि, सरल समीकरण
विज्ञानभौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के मूलभूत सिद्धांत
रीजनिंगलॉजिकल रीजनिंग, कोडिंग-डिकोडिंग, डेटा इंटरप्रिटेशन

अग्निवीर भर्ती 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?

ANS. 25 अप्रैल 2025

Q. आर्मी भर्ती 2025 के लिए योग्यता क्या है?

ANS. जनरल ड्यूटी (GD): 10वीं पास, टेक्निकल/क्लर्क/स्टोर कीपर: 12वीं पास, ट्रेड्समैन: 8वीं या 10वीं पास

Q. 2025 में अग्निवीर की नौकरी कितने साल की होगी?

ANS. अग्निवीर योजना के तहत सेवा की अवधि 4 वर्ष है।

Q. अग्निवीर आयु छूट क्या है?

ANS. इसकी पूरी जानकारी ऊपर आर्टिकल में दी गई है

Q. अग्निवीर में 1 साल में कितनी छुट्टी मिलती है?

ANS. 30 दिन की अवकाश दिया जाता है.

Q. अग्निवीर के क्या फायदे हैं?

ANS. अग्निवीर लगने में बहुतु फायदे है जैसे सबसे पहले आपको 48 लाख का जीवन बीमा कवरेज मिलेगा, सभी जगह नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा और साथ साथ में राशन, कपड़े और अन्य भत्ते। इसके अलावा सेवा निधि के रूप में ₹11.71 लाख (टैक्स फ्री) और सेवा के बाद विभिन्न सरकारी नौकरियों में आरक्षण और आयु में छूट।

Q. 2025 में नेवी भर्ती कब निकलेगी?

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर SSR और MR पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2025 है।

Leave a Comment